नौगढ़: अमृतपुर में फरार पशु तस्कर के घर कोर्ट का नोटिस चस्पा, मुनादी कर दी गई चेतावनी
नौगढ़ अमृतपुर गांव में फरार पशु तस्कर बेचू चौहान के घर सोमवार दोपहर 01 बजे को पुलिस ने न्यायालय का नोटिस चस्पा किया और मुनादी कराई बताया आरोपी गोवंश तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार है। कई बार नोटिस के बावजूद अदालत में हाजिर न होने पर कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि तय समय में पेश नहीं होने पर आगे की कानूनी कार्यवाही होंगी।