डुमरा: सुशासन सप्ताह के तहत डुमरा प्रखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों में 'प्रशासन गांव की ओर' कार्यक्रम आयोजित
सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड सहित विभिन्न हिस्सों में सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आज 890 मामलों का निपटारा किया गया है। सीतामढ़ी डीएम के निर्देश पर सुशासन सप्ताह चलाया जा रहा है। जिसके आलोक में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों के मामले का निपटारा किया जा रहा है।