चकरनगर: गोवर्धन लीला सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, सिद्धनाथ मंदिर में भागवत कथा के पांचवें दिन उमड़ी भक्तों की भीड़
ब्लाक के ढकरा गांव स्थित सिद्धनाथ मंदिर में मूर्ति स्थापना के साथ तीन मई से चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के पांचवें दिन शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे आचार्य मनोज अवस्थी जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।