बाढ़: लग्न और परीक्षाओं के दबाव से दानापुर मंडल के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़, यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
Barh, Patna | Jun 22, 2026 बाढ़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को भारी भीड़ देखने को मिली। शादी-विवाह के लगन और छात्रों की परीक्षा के चलते यात्री परेशान नजर आए। ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी, लोग दरवाजों से लटककर सफर करते दिखे। इस सम्बन्ध में जब बाढ़ के विधायक डॉ सियाराम सिंह से सोमवार संध्या 7 बजे बात की गई तो उन्होंने ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री से बात करने की बात कही।