राजपुर: राजपुर में मौसम ने बदली करवट, तेज आंधी-तूफान के साथ हुई जोरदार बारिश
बलरामपुर जिले के राजपुर में आज शाम मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट बदली। तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश ने जिलेभर में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। हालांकि इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन निर्माणाधीन नेशनल हाईवे की हालत बद से बदतर हो गई और सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई। बलरामपुर जिले में शाम होते-होते मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज ह