कोल: हरदुआगंज में मां के साथ सो रही लड़की को सर्प ने काटा, JNMC में हुई मौत, परिजनों ने नहीं कराया PM
Koil, Aligarh | Sep 17, 2025 अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना इलाके के गाँव गढ़िया मछुआ में सांप के काटने के कारण एक लड़की की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 13 वर्षीय कीर्ति अपने परिवार के साथ घर में रहती थी। बारिश के कारण कल रात घर में एक काला साँप देखने को मिला। जिसकी वीडियो परिवार के लोगों ने बनाई है। साँप घर के एक कोने ने बने बिल के भीतर घुस गया। परिवार डरा सहमा रात को सो गया।