कोल: पीएम मोदी के जन्मदिन पर कलेक्ट्रेट में लगे प्रदर्शन का सांसद ने उद्घाटन कर किया अवलोकन, विकास कार्य दिखाए
Koil, Aligarh | Sep 17, 2025 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में देश के विकास कार्यों को दर्शाया गया है और विकसित भारत बनाने के संकल्प का जिक्र हुआ है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने किया। उद्घाटन के बाद सांसद सतीश गौतम ने अधिकारी व जनप्रतिनिधियों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया।