मथुरा: वृन्दावन में पानीगांव बैरियर से 1100 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, कार्रवाई कर कोर्ट में किया पेश
थाना वृंदावन क्षेत्र के पानीगांव मार्ग बैरियर से मथुरा गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात करीब 11 बजे गांजा बिक्री के आरोप में 1 युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार युवक के पास मिले थैले से 1100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। रविवार शाम को निरीक्षक अपराध धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी व्यापारी मोहल्ला निवासी गुलफाम के खिलाफ कार्रवाई कर कोर्ट भेज दिया।