सिंगरौली: निगाही में रावण की पुतले में मां सरस्वती की अखबार वाली कई तस्वीरें लगाने पर लोगों ने किया विरोध, वीडियो वायरल
शुक्रवार शनिवार की दरमियानी एनसीएल के निगाही परियोजना में बनाए जा रहे रावण पुतला में मां सरस्वती की अखबार वाली कई तस्वीरें लगा दी गई इस बात की जानकारी जैसे ही सामाजिक कार्यकर्ता सहित एनसीएल के अधिकारी को लगी तो मौके पर पहुंचे और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी आपत्ति जताई। इसके बाद पतली से तस्वीर बाहर निकाली गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा।