खगड़िया: खगड़िया पहुंचे मैट्रिक परीक्षार्थी, 15 से होगी परीक्षा
15 फरवरी से होने वाले मैट्रिक परीक्षा केा लेकर सुदूर देहातों से काफी संख्या में परीक्षार्थी एवं उनके परिजन खगड़िया पहुंच चुके हैं। इधर छात्रों ने बताया कि प्रतिदिन परीक्षा देने के लिए उनलोगों को घर से नहीं आना पड़े।इसके लिए उनलोगो ने किराए पर मकान भी लिया है। जिससे ससमय वे लोग अपने अपने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंच सके और परीक्षा दे सके।