कुटुंबा: चपरा स्थित पंचदेव धाम परिसर में 5 अप्रैल को भारत स्वाभिमान योग समिति के तत्वाधान में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा
पंचदेव धाम, चपरा में आगामी 5 अप्रैल को भारत स्वाभिमान योग समिति के तत्वावधान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम की तैयारी को लेकर धाम परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं समिति से जुड़े सदस्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता धाम के संस्थापक अशोक कुमार सिंह ने की।