बदायूं: महाराजनगर मोहल्ले में जाति सूचक शब्द कहने के विवाद में 6 लोगों ने लाठी-डंडा मारकर एक युवक को किया घायल
Budaun, Budaun | Jul 1, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के महाराज नगर मोहल्ले में जाति सूचक शब्द कहने पर हुए विवाद में 6 लोगों ने अमित पुत्र स्वर्गीय नन्हें लाल के लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल अमित का जिला अस्पताल ने मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।