सिंगरौली: जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ किया गया, 80 प्रतिशत तक कम दर पर दवाइयां मिलेंगी
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ राम निवास शाह के मुख्य अतिथि में विधिवतर पूजा अर्चना कर जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ किया गया। वही कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि इस जन औषधि केन्द्र में 80 प्रतिशत तक कम दर पर 2 हजार प्रकार की दवाएं तथा 300 प्रकार के सर्जिकल उपकरण मिलेंगे।