सिंगरौली: स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 पखवाड़े को सफल बनाने की अपील कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने की
कलेक्टर ने 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़े को स्वच्छता पर्व के रूप में मनाने और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया है। उन्होंने आम नागरिकों से बढ़- चढ़कर हिस्सा लेकर जन-भागीदारी से अभियान को सफल बनाने की अपील की है।