सिंगरौली: एनटीपीसी सिंगरौली में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई, परियोजना प्रमुख रहे मौजूद
एनटीपीसी सिंगरौली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्य संयंत्र स्थित सेवा भवन उद्यान में भगवान विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। हर वर्ष विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन वास्तुकला और देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा का विधान है। इस अवसर पर राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा विश्वकर्मा पूजन, हवन एवं आरती की गयी।