बानसूर: चतरपुरा में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह, हवलदार मुकेश डूडी का किया गया अभिनंदन
Bansur, Alwar | Apr 4, 2026 बानसूर के चतरपुरा स्थित श्री श्याम मंदिर सेवा समिति ने शनिवार को पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हवलदार मुकेश डूडी का विशेष सम्मान किया गया। वे 31 दिसंबर 2004 को भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट, बरेली में भर्ती हुए थे और करीब 22 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति हुए।