बांसगांव: देवकली में स्थित दुर्गा मंदिर में रखा दानपात्र हुआ चोरी, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर की जांच की मांग
देवकली में स्थित दुर्गा मंदिर में रखा दानपात्र चोरी हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दो वर्ष पूर्व इस मंदिर का निर्माण कराया गया था, तब से इस मंदिर के दानपात्र में श्रद्धालु भक्तगणों का चढ़ावा जमा हो रहा था।बीती रात को अज्ञात व्यक्ति द्वारा दान पात्र को चोरी कर लिया गया है।