बांसगांव: गगहा बीआरसी पर पांच दिवसीय समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण का समापन हुआ
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सामान्य बच्चों की तरह मुख्य धारा से जोड़ने हेतु पांच दिवसीय समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस अवसर पर बीईओ मिनहाज आलम ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ मुख्य धारा में जोड़कर शिक्षा देना और बेहतर समावेश करना हम सब की जिम्मेदारी है।