बांसगांव: गगहा थाना क्षेत्र के शिवपुर टोला सुकरौली में चोर बंद घर का चैनल तोड़कर स्कूटी, गहने, नकदी सहित अन्य सामान उठा ले गए।
सुकरौली निवासी रामकवल पांडेय पुत्र वंश देव पांडेय परिवार सहित एक माह पहले मुंबई चले गए थे। घर की रखवाली मिश्रौली निवासी हरिलाल पुत्र लक्षन करता था। रात हरिलाल की तबियत खराब होने पर वह रात को घर की रखवाली करने नहीं गया। रात को चोर घर में रखी एक्टीवा, बाक्स का ताला तोड़कर गहने, दस हजार नकदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गये।