‘आशीर्वाद का दीया’ से सरगुजा जगमगाया। अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, समर्पण, आभार और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। राष्ट्र निर्माण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
#आशीर्वाद_का_दीया #सेवा_संकल्प_अभियान #सरगुजा #chhattisgarhtourism #NarendraModi