मुगलसराय: लौंदा अंडरपास के पास शादी से लौट रहे युवक से बाइक और मोबाइल की लूट, पुलिस जांच में जुटी
अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा अंडरपास के पास बीते रविवार रात 10 बजे को शादी समारोह से लौट रहे संतोष कुमार से चार बदमाशों ने उनकी स्प्लेंडर बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने आज सोमवार को थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लोगों के क्षेत्र में पुलिस गस्त बढ़ाने की मांग की।