गोपालपुर: एसपी राजेश कुमार सख्त, लंबित मामलों पर कसा शिकंजा
नवगछिया पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एसपी राजेश कुमार ने सख्ती दिखायी है। अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी अंचल निरीक्षकों व थानाध्यक्षों के साथ लंबित कांडों, वारंटों तथा इश्तिहार/कुर्की मामलों की समीक्षा की।