एत्मादपुर: नवलपुर कट पर सड़क हादसे में ट्रेलर की टक्कर से मैक्स ट्रैक्टर में घुसा, दो लोग घायल
Etmadpur, Agra | Mar 31, 2026 आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र स्थित नवलपुर कट पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने सरिया से भरी मैक्स गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मैक्स आगे चल रहे ट्रैक्टर से जा भिड़ी, जिससे दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जबकि ट्रेलर चालक को लोगों ने पकड़ लिया।