कानपुर: प्रधानमंत्री के रूट की सड़क बनी नहर, VIP रोड तक भरा पानी, बेनाझावर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की पाइपलाइन फटी
कानपुर में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है इसके लिए उनके निकलने वाले रूट को चमकाया जा रहा है। शनिवार दोपहर 2:00 बजे अचानक फटी पाइपलाइन से करोड़ों लीटर पानी सड़कों में पर निकला।सड़क नहर में तब्दील हो गई आसपास के घरों में भी पानी भर गया।