भोरे: खेदुआपुर में उधार देने से मना करने पर दुकानदार को मारपीट कर किया जख्मी, प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के खेदुआपुर में उधार नहीं देने पर एक दुकानदार को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। बचाने आए उसके पिता को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। मामले में पीड़ित दुकानदार ने थाने में दो नामजद तथा चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है की गांव के ही संदीप गुप्ता ₹500 का सामान लेकर जाने लगे। पैसे की मांग हुई तो मारपीट किया।