बाड़ी: ग्राम रथ अभियान द्वारा विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार जारी, ग्रामीणों को मिल रही है योजनाओं की जानकारी
Bari, Dholpur | May 13, 2026 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले की 4 विधानसभा क्षेत्रों बाड़ी, बसेड़ी, धौलपुर एवं राजाखेड़ा के गांवों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्राम रथ अभियान जारी है। एलईडी मोबाइल वैन द्वारा निर्धारित रूट के अनुसार गांवों मे जाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।