कालपी: आटा पुलिस और स्वाट टीम ने 21 लाख रुपये के चोरी हुए सोने के दो टुकड़े व 97 हजार नकद के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kalpi, Jalaun | Jun 24, 2026 आटा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले का बुधवार दोपहर 12 बजे खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 135 ग्राम वजन के दो सोने के टुकड़े, जिनकी कीमत करीब 21 लाख रुपये है, व 97 हजार नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पिपरांया निवासी मिठ्ठू उर्फ शिवकुमार और अंकित द्विवेदी के रूप में हुई।