संडीला: बघौली में सड़क पर दो सांडों के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, मची रही भगदड़
Sandila, Hardoi | Apr 15, 2026 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांडों की लड़ाई इतनी भयानक थी कि आसपास के दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और पैदल चल रहे लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में गलियों में छिप गए। करीब आधे घंटे तक चले इस 'मलयुद्ध' के दौरान सांडों ने सड़क किनारे खड़ी कुछ बाइकों को भी नुकसान पहुंचाया।