वसंत विहार: आईजीआई एयरपोर्ट: टर्मिनल 1D के पास अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, दो एकड़ अवैध झुग्गी-झोपड़ियां हुईं मुक्त
IGI एयरपोर्ट के पास टर्मिनल 1D के नजदीक मेहराम नगर में फिर अवैध अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाया गया। दिल्ली पुलिस, सेना, दिल्ली छावनी परिषद की ज्वाइंट कारवाई में लगभग दो एकड़ जमीन से अनधिकृत कब्जा और अवैध पार्किंग को हटाने की दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में लंबे समय से वहां हो रही अनधिकृत पार्किंग को भी हटाया गया।