वसंत विहार: एयरोसिटी में सुरक्षा जांच के लिए हवाई हमले का मॉक ड्रिल, 15 हुए घायल, मौके पर पुलिस, फायर, डॉक्टर की टीम पहुंची
दिल्ली के एयरपोर्ट पर बने एरोसिटी में बड़े मॉक ड्रिल का आयोजन 5 स्टार होटल में किया गया। शाम 4:30 बजे सूचना दी गई की इस होटल पर हवाई हमला हुआ है। उस होटल पर मिसाइल गिरा है, जिसमें होटल क्षतिग्रस्त हो गया और कई लोग उसमें घायल हो गए हैं। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर दिल्ली पुलिस, दिल्ली फायर सर्विस, डॉक्टरों की टीम, एम्बुलेंस, एनडीआरफ की टीम मौके पर पहुंच गई।