परिहार: शिलान्यास के एक साल बाद भी भिस्वा-भेड़रहिया पुल निर्माण शुरू नहीं, लोगों में बढ़ा आक्रोश
परिहार (सीतामढ़ी)। भिस्वा-भेड़रहिया पुल निर्माण को लेकर किए गए बड़े वादे अब तक धरातल पर नहीं उतर सके हैं। बिहार सरकार के तत्कालीन मंत्री मोतीलाल प्रसाद एवं स्थानीय विधायक गायत्री देवी द्वारा करीब एक वर्ष पूर्व पुल निर्माण का शिलान्यास किया गया था, लेकिन आज तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ।