Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Jaipur
No video available

धीरेन्द्र शास्त्री 13 मई को आयेंगे पटना, वीडियो जारी कर खुद दी जानकारी।

Bihar, Nalanda | Apr 28, 2023

MORE NEWS

:📡#facebook LIVE: आज दिनांक 20 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के उपलक्ष्य में डॉ. रत्नेश्वर शर्मा, जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी, नालन्दा द्वारा योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली में इसकी भूमिका तथा योग दिवस के आयोजन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Health Department 
State Health Society, Bihar
राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार

:📡#facebook LIVE: आज दिनांक 20 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के उपलक्ष्य में डॉ. रत्नेश्वर शर्मा, जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी, नालन्दा द्वारा योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली में इसकी भूमिका तथा योग दिवस के आयोजन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department State Health Society, Bihar राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार

Nalanda, Bihar | Jun 20, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
......................

आज दिनांक 19 जून 2026 को श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा, प्रभारी जिला पदाधिकारी - सह - अपर समाहर्ता, नालंदा की अध्यक्षता में दिनांक 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित हरदेव भवन, बिहारशरीफ में सभी प्रतिनियुक्त स्टैटिक दण्डाधिकारियों, स्कॉट पार्टी, संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं परीक्षा केन्द्राधीक्षकों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।

बैठक में  प्रभारी जिला पदाधिकारी ने परीक्षा संचालन से जुड़े सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण परीक्षा की शुचिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूर्णतः स्वच्छ, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराना सभी संबंधित पदाधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर कुल 3804 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। 

परीक्षा के सुगम संचालन हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष का टॉल - फ्री नंबर -18003456323 है। जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी उक्त परीक्षा के अवसर पर पूरे दिन नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहेंगे।

किसी भी परिस्थिति में परीक्षा हॉल / कक्ष में मोबाइल फोन / किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गजट के साथ परीक्षार्थियों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

परीक्षा के स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में आयोजन को लेकर 07 स्टैटिक दंडाधिकारी, 07 स्कॉर्ट पार्टी / पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल की प्रतिनियुक्तियाँ किए गए हैं।

 सभी स्टैटिक दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों को निर्देशित किया गया कि वे परीक्षा प्रारम्भ होने से कम-से-कम तीन घंटे पूर्व अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संबंधी सभी तैयारियों को सुनिश्चित करेंगे।

 परीक्षा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी तथा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ / राजगीर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिहारशरीफ-1 एवं 2/ राजगीर, तथा पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, नालन्दा दिनांक 21/06/2026 को सुबह से ही बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र / राजगीर क्षेत्र तथा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर यातायात व्यवस्था तथा वाहनों पार्किंग आदि की व्यवस्था सुचारू रूप से कराना सुनिश्चित करेगें ताकि छात्रों / अभिभावकों तथा आमजनों को आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ / राजगीर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिहारशरीफ-01 / राजगीर परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर स्वच्छ, कदाचार रहित परीक्षा संचालन कराना सुनिश्चित करेंगे ।

उन्होंने सभी केन्द्राधीक्षकों को परीक्षा संचालन से संबंधित राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।  

 परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए संपूर्ण परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों पर सतत वीडियोग्राफी कराई जाएगी। संपूर्ण परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्रों के 500 गज परिधि में भारतीय नागरिक संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी।
 इस अवधि में अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही, भीड़-भाड़ एवं अन्य अवांछित गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

 इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, केन्द्राधीक्षक, दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी,  उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। ...................... आज दिनांक 19 जून 2026 को श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा, प्रभारी जिला पदाधिकारी - सह - अपर समाहर्ता, नालंदा की अध्यक्षता में दिनांक 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित हरदेव भवन, बिहारशरीफ में सभी प्रतिनियुक्त स्टैटिक दण्डाधिकारियों, स्कॉट पार्टी, संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं परीक्षा केन्द्राधीक्षकों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी जिला पदाधिकारी ने परीक्षा संचालन से जुड़े सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण परीक्षा की शुचिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूर्णतः स्वच्छ, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराना सभी संबंधित पदाधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर कुल 3804 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा के सुगम संचालन हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष का टॉल - फ्री नंबर -18003456323 है। जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी उक्त परीक्षा के अवसर पर पूरे दिन नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहेंगे। किसी भी परिस्थिति में परीक्षा हॉल / कक्ष में मोबाइल फोन / किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गजट के साथ परीक्षार्थियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षा के स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में आयोजन को लेकर 07 स्टैटिक दंडाधिकारी, 07 स्कॉर्ट पार्टी / पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल की प्रतिनियुक्तियाँ किए गए हैं। सभी स्टैटिक दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों को निर्देशित किया गया कि वे परीक्षा प्रारम्भ होने से कम-से-कम तीन घंटे पूर्व अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संबंधी सभी तैयारियों को सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी तथा यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ / राजगीर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिहारशरीफ-1 एवं 2/ राजगीर, तथा पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, नालन्दा दिनांक 21/06/2026 को सुबह से ही बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र / राजगीर क्षेत्र तथा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर यातायात व्यवस्था तथा वाहनों पार्किंग आदि की व्यवस्था सुचारू रूप से कराना सुनिश्चित करेगें ताकि छात्रों / अभिभावकों तथा आमजनों को आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ / राजगीर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिहारशरीफ-01 / राजगीर परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर स्वच्छ, कदाचार रहित परीक्षा संचालन कराना सुनिश्चित करेंगे । उन्होंने सभी केन्द्राधीक्षकों को परीक्षा संचालन से संबंधित राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए संपूर्ण परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों पर सतत वीडियोग्राफी कराई जाएगी। संपूर्ण परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्रों के 500 गज परिधि में भारतीय नागरिक संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इस अवधि में अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही, भीड़-भाड़ एवं अन्य अवांछित गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, केन्द्राधीक्षक, दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jun 19, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
........................

श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा जिला पदाधिकारी , पटना के रूप में पदस्थापन के उपरांत आज दिनांक 19 जून 2026 को प्रशासनिक परंपरा एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा , प्रभारी जिला पदाधिकारी -सह- अपर समाहर्ता ,नालंदा को नालन्दा जिला का प्रभार विधिवत रूप से सौंपा गया। 

  प्रभार कार्यक्रम के उपरांत निवर्तमान जिला पदाधिकारी, नालन्दा, श्री कुंदन कुमार के सम्मान में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों  एवं कर्मियों द्वारा विदाई -सह- सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हरदेव भवन सभागार में किया गया।

 कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने श्री कुंदन कुमार के नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता, कार्यकुशलता एवं जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल को नालन्दा जिले के लिए उल्लेखनीय बताया। 

वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विधि-व्यवस्था के सुदृढ़ संचालन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के सफल निष्पादन में महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।

 उनके कार्यकाल के दौरान प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए गए।

अपने संबोधन में श्री कुंदन कुमार ने नालन्दा जिले में कार्य करने के दौरान प्राप्त सहयोग एवं स्नेह के लिए सभी अधिकारियों, कर्मियों एवं जिलेवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि नालन्दा में बिताया गया कार्यकाल उनके प्रशासनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण एवं यादगार अध्याय रहेगा। उन्होंने जिले के विकास एवं प्रगति के लिए सभी के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।

इस अवसर पर प्रभारी जिला पदाधिकारी नालंदा, नगर आयुक्त, प्रभारी उप विकास आयुक्त सह अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति  पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला नजारत  शाखा उपसमाहर्ता,जिला स्थापना शाखा  उपसमाहर्ता , सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण आदि उपस्थित थें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति नालन्दा। ........................ श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालंदा द्वारा जिला पदाधिकारी , पटना के रूप में पदस्थापन के उपरांत आज दिनांक 19 जून 2026 को प्रशासनिक परंपरा एवं निर्धारित प्रक्रिया के तहत श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा , प्रभारी जिला पदाधिकारी -सह- अपर समाहर्ता ,नालंदा को नालन्दा जिला का प्रभार विधिवत रूप से सौंपा गया। प्रभार कार्यक्रम के उपरांत निवर्तमान जिला पदाधिकारी, नालन्दा, श्री कुंदन कुमार के सम्मान में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा विदाई -सह- सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हरदेव भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने श्री कुंदन कुमार के नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता, कार्यकुशलता एवं जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल को नालन्दा जिले के लिए उल्लेखनीय बताया। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विधि-व्यवस्था के सुदृढ़ संचालन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के सफल निष्पादन में महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। उनके कार्यकाल के दौरान प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। अपने संबोधन में श्री कुंदन कुमार ने नालन्दा जिले में कार्य करने के दौरान प्राप्त सहयोग एवं स्नेह के लिए सभी अधिकारियों, कर्मियों एवं जिलेवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नालन्दा में बिताया गया कार्यकाल उनके प्रशासनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण एवं यादगार अध्याय रहेगा। उन्होंने जिले के विकास एवं प्रगति के लिए सभी के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। इस अवसर पर प्रभारी जिला पदाधिकारी नालंदा, नगर आयुक्त, प्रभारी उप विकास आयुक्त सह अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला नजारत शाखा उपसमाहर्ता,जिला स्थापना शाखा उपसमाहर्ता , सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण आदि उपस्थित थें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Nalanda, Bihar | Jun 19, 2026

धीरेन्द्र शास्त्री 13 मई को आयेंगे पटना, वीडियो जारी कर खुद दी जानकारी। - Bihar News