अनूपपुर: दो साल से फरार धोखाधड़ी के आरोपी को भालूमाड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना भालूमाड़ा में दर्ज अपराध क्रमांक 350/2024 के तहत धारा 420, 406, 409 एवं 120बी के आरोपी अभय चौरसिया (46) एवं सूरज चौरसिया (26), निवासी श्रमिक नगर कोतमा, घटना के बाद से लगातार दो वर्षों से फरार थे। थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। टीम ने सतत प्रयास करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।