चैंबर चुनाव में तेज हुआ प्रचार, लोहिया बाजार-नया बाजार में पारस जैन का शक्ति प्रदर्शन...
मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनावी माहौल के बीच अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं वरिष्ठ समाजसेवी पारस जैन ने लोहिया बाजार और नया बाजार क्षेत्र में समर्थकों के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान व्यापारियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया और आत्मीय समर्थन जताया। बाजारों में चुनावी हलचल के बीच पारस जैन ने व्यापारियों से संवाद कर उनके विश्वास और सहयोग की अपील की। जनसंपर्क के दौरान कई व्यापारियों ने उनके पक्ष में सकारात्मक माहौल होने का दावा करते हुए चुनाव में जीत का भरोसा भी व्यक्त किया।