लखीमपुर: फूलबेहड़ थाना क्षेत्र पूजा गांव में चोरों ने घर में सेंध लगाकर चोरी की घटना को दिया अंजाम, जेवर व नगदी चोर लेकर हुए फरार
लखीमपुर खीरी जिले के थाना फूलबेहड़ अंतर्गत पूजा गांव में चोरों ने रामगोपाल नाम के व्यक्ति के घर में सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सेंध लगाकर घर में चोरी करने वाले चोरों ने घर में रखा जेवर महंगे कपड़े और करीब पंद्रह हजार रुपए चोरी किए हैं। घर में हुई चोरी की घटना का पता बुधवार को हुआ जब परिवार वाले सोकर उठे। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।