लखीमपुर: असम से मजदूरी कर घर वापस आ रहे खानपुर झाला निवासी मजदूर रास्ते से हुआ लापता परिजन पहुंचे एसपी ऑफिस
मैगलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत खानपुर झाला निवासी मजदूर राजेश पुत्र राम वचन गांव के ही ठेकेदार बृजेश पुत्र कामता प्रसाद के साथ काम करने के लिए असम गया हुआ था। बीते 21 अप्रैल 2024 को राजेश काम कर घर वापस आ रहा था। घर आते समय रास्ते से राजेश लापता हो गया है। परिजनों ने मामले की सूचना स्थानिक पुलिस को दी कार्यवाही न होने पर आज एसपी से गुहार लगाई है।