लखीमपुर: छोटेलालपुर गांव में जमीनी रंजिश के चलते दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, पीड़ित पहुंचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय
मैगलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटेलालपुर गांव निवासी मनोज पुत्र राम रतन के परिवार वालों से गांव के ही श्री कृष्ण पुत्र होरीलाल व जितेंद्र पुत्र श्री कृष्ण के परिवार वालों के बीच जमीनी रंजिश चलती है। बीते 20 मई 2024 को जमीनी रंजिश के चलते उक्त आरोपियों के परिवार वालों ने मिलकर घर में घुसकर मारपीट की है। पीड़ितों ने आज एसपी से शिकायत की है।