जीरापुर: कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने रात्रि चौपाल में सुनी जन-मन की बात, मौके पर दिए समाधान के निर्देश
राजगढ़, जिले में सुशासन को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने की दिशा में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा गुरुवार की रात तकरीबन 8 बजे के लगभग जीरापुर विकासखंड के ग्राम बाड़गांव में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। खुले आसमान के नीचे आयोजित इस चौपाल में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने ग्रामीणों और किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा अनेक मामलों में