पूरनपुर: माधोटांडा रेलवे क्रासिंग के पास नशे की हालत में मिला आठ साल का बालक, अस्पताल में कराया गया भर्ती
पूरनपुर में नई नीतियों के साथ खोली गई शराब की दुकानों को लेकर कई जगह महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया था और मामले में उच्च अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत की थी। लेकिन किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। अब इसके परिणाम सामने आने लगे हैं। माधोटांडा रेलवे क्रासिंग के पास एक आठ वर्षीय बालक को नशे की हालत में देखा गया। अस्पताल में कराया भर्ती।