दमोह: मतदाता सूची पुनरीक्षण अंतिम चरण में, 4 दिसंबर तक फॉर्म जमा करें, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने फॉर्म भरने का तरीका बताया
दमोह जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य अब अंतिम चरण में पहुँच चुका है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जिन्होंने मतदाता संबंधी फॉर्म भर लिए हैं, वे उन्हें तुरंत अपने क्षेत्र के BLO को सौंपें, जिससे समय पर जांच और ऑनलाइन फीडिंग की प्रक्रिया पूरी की जा सके। कलेक्टर ने कहा किसी भी प्रकार की समस्या आने पर लोग उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर संदेश भेज सकते है।