फारबिसगंज: विभिन्न पंचायतों में बीजेपी का चलो गांव की ओर कार्यक्रम हुआ आयोजित
फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में बीजेपी का चलो गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बीजेपी नेता किमी आनंद के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।