फारबिसगंज: भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा के द्वारा फारबिसगंज के रेणु मंडल में चलो गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित
भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चार फरवरी से ग्यारह फरवरी तक चलने वाले चलो गांव की ओर अभियान के तहत रेणु मंडल में प्रवास कर लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थें.