फारबिसगंज: फारबिसगंज थाना में सरस्वती पूजा और शब ए बरात को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित.
सरस्वती पूजा एवं शब ए बारात को लेकर फारबिसगंज थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष ने की. बैठक में एसडीओ, मुख्य पार्षद वीणा देवी,डीएसपी समेत विभिन्न विभागों के प्रशासनिक पदाधिकारी और शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए.बैठक में डीजे पर प्रतिबंध रहने की बात कही गई.साथ ही रात्रि के 11 के बाद बजने वाले साउंड सिस्टम भी बंद रहेगा.