फारबिसगंज: फारबिसगंज थाना के नये थानाध्यक्ष बने राघवेन्द्र सिंह, किया पदभार ग्रहण
फारबिसगंज थाना के नये थानाध्यक्ष बने राघवेन्द्र सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों का तबादला दूसरे जिलों किया गया है। फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब आलम का प्रमोशन डीएसपी के पद पर होने के बाद नये थानाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।