हनुमानगढ़: जंक्शन में नोट दोगुना करने का झांसा देकर ₹30,000 की ठगी कर नकली नोट देने का मामला, आरोपी को कोर्ट में भेजा रिमांड पर
हनुमानगढ़ जंक्शन में नोट 2 गुना करने का झांसा देकर ₹30000 की ठगी कर नकली नोट देने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को हनुमानगढ़ कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा है। इससे पहले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी टाउन थाना क्षेत्र के गुरुसर का निवासी है। आरोपी की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है।