सफलता की कहानी
उद्यम क्रांति योजना से मिला संबल, कपड़ों के व्यवसाय से नितिन नरेश यादव की आर्थिक स्थिति में आया बदलाव
डिंडौरी जिले के निवासी श्री नितिन नरेश यादव ने अपना व्यवसाय शुरू करने के उद्देश्य से उद्यम क्रांति योजना का लाभ लिया। योजना के अंतर्गत उन्हें चार लाख सत्तर हजार का ऋण प्राप्त हुआ।
प्राप्त ऋण राशि से उन्होंने कपड़ों का व्यवसाय शुरू किया। मेहनत और लगन के साथ व्यवसाय को आगे बढ़ाते हुए नितिन ने अपनी आमदनी का एक बेहतर साधन तैयार किया। व्यवसाय के संचालन से उनकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है और वे आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
नितिन नरेश यादव ने व्यवसाय शुरू करने में सहयोग देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उद्यम क्रांति योजना उनके लिए अपने सपनों को साकार करने और आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है।
#SuccessStory #Sevasankalp #UdyamKrantiYojana #Entrepreneurship #SelfEmployment #EconomicEmpowerment #FinancialIndependence #ClothingBusiness #NitinNareshYadav #Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #MPGovernment #PMNarendraModi #CMDrMohanYadav #collectordindori #jansampark #AtmanirbharBharat
Dindori, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026