सासनी: बाइक पर अवैध तमंचा लहराने वाले अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 अवैध 12 बोर तमंचा बरामद
Sasni, Hathras | May 8, 2026 अवगत कराना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अवैध असलाह के साथ एक युवक की वायरल वीडियो संज्ञान में आयी थी। उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने वीडियो में दिख रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में सासनी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।