धमदाहा: आदिवासियों को बेवजह प्रताड़ित या फंसाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: तल्लु बास्की
धमदाहा :- धमदाहा नगर पंचायत क्षेत्र के अंडीटोल गांव में 16 मई 2026 को जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प के मामले की जांच के लिए राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य तल्लु बास्की दूसरी बार गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी ली तथा मामले में दर्ज प्राथमिकी और प्रशासनिक कार्रवाई की समीक्षा की।