गाज़ियाबाद: नंदग्राम क्षेत्र में फिरौती के लिए व्यापारी के अपहरण के बाद उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार
नंदग्राम क्षेत्र से 1 मई को व्यापारी का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया था। अपरहण के दौरान युवक की हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद युवक का शव मेरठ के दौराला में जमीन में गाड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में शनिवार देर रात तीन बदमाश को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद बदमाश को पुलिस जब कार बरामद के लिए ले जा रही थी तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया।