गाज़ियाबाद: थाना साहिबाबाद पुलिस ने जुआ खेलते हुए 9 अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से 1 ताश की गड्डी 52 पत्ते, 6500 रुपये बरामद
थाना साहिबाबाद पुलिस ने रविवार को जुआ खेलते हुए नरेश, नितिन, मन्नू,राजा, अजय, पंकज कुमार, आशु, अनिल वर्मा और सचिन नाम के 9 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई कि अम्बेडकर पार्क अर्थला के पास रेलवे ट्रैक के किनारे पर कुछ व्यक्ति मोमबती की रोशनी में झुन्ड बनाकर जुआ खेल रहे हैं।